Laser printer क्या है ? Laser printer in Hindi

नमस्कार दोस्तो, आज के इस आर्टिकल में हम आपको what is laser printer in hindi, इसके कितने प्रकार होते है? इन प्रिंटर की क्या विशेषताएं है? इससे संबंधित पूरी जानकारी बताने वाले है। आपने कई बार लेजर प्रिंटर का नाम सुना होगा, लेकिन लेजर प्रिंटर क्या होता है? यह कैसे कार्य करता है? इसके बारे में आपको नही पता होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में हर बात बताएंगे, जिसे पढ़कर आपके मन में जितने भी सवाल laser printer को लेकर घुम रहे है, वे सभी दूर हो जाएंगे, तो आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़े।

लेजर प्रिंटर क्या है? | Laser Printer in Hindi

लेजर प्रिंटर एक नॉन-इम्पैक्ट पेज प्रिंटर है। आज के समय में इस प्रिंटर का उपयोग काफी स्थानो में देखा जाता है। लेजर प्रिंटर अन्य प्रिंटर की तुलना में अधिक तेज से प्रिंटिग करता है तथा इसके प्रिंट होने वाले इमेज और टेक्स्ट की quality बहुत अच्छी होती है। इस प्रिंटर में paper ink की जगह ink पाउडर का इस्तेमाल होता है, जो बहुत लम्बे समय चलता है। इसके अलावा आप रंगीन प्रिंटिंग भी कर सकते है। लेज़र प्रिंटर अन्य प्रिंटर से अधिक दिनों तक चलता है। Laser printer कीमत अधिक तो है लेकिन प्रिंटिग का कार्य इसमें बहुत तेज गति से होता है, जिससे हमारा कार्य हो जाता है। यह प्रिंटर 600 DPI (dots per inch) या उससे भी अधिक resolution तक प्रिंटिंग कर सकता है। जिस कारण इसकी प्रिंटिंग quality शानदार होता है। इसके अलावा laser printer से आप प्लास्टिक शीट तथा अन्य शीटो पर भी प्रिंटिग कर सकते है। इसमें सियाही का रंग ब्लैक होता है। इसमें सियाही (ink) पाउडर के रूप में रहता है, जिसके द्वारा पेपर में प्रिटिंग होती है।

Laser Printer कैसे कार्य करता है?

Laser Printer बहुत तेज गति से कागज में प्रिंटिंग करता है। इसकी प्रिंटिंग के लिए सियाही पाउडर का उपयोग होता है। इसमें प्रिंटिंग dots के जरिए होता है। ये dots की दूरी बहुत कम रहती है, जिस कारण text और इमेज की quality शानदार होता है। इस प्रिंटर में 300 से 600 dpi (dots per inch) तक छपाई करने की क्षमता होती है। प्रिंटर में अंदर एक ड्रम रहता है, जो नेगेटिव चार्ज होता है। ड्रम पर जब लेजर बीम डालता है तो ड्रम घूमने लगता है। घूमने से ड्रम चार्ज हो जाता है फिर टोनर यानी ink powder से पेपर में प्रिटिंग का कार्य शुरू कर देता है। इसके बाद ड्रम में मौजूद एक हीटर से यह ink गर्म होकर पेपर में स्थाई हो जाता है। लेजर प्रिंटर में RAM, ROM और माइक्रोप्रोसेसर  प्रयोग होता है।

Types of Laser Printers in Hindi

Laser Printer के कई प्रकार होते है, जिसके बारे में हम आपको एक-एक करके विस्तार से बताएँगे, ताकि आपको अच्छे से समझ आ सके। इन सभी प्रकार के प्रिंटर की जानकारी नीचे बताई गई है – 

Personal Laser Printer

Personal laser printer अधिक महँगी नहीं होते। इन्हें आप wifi के जरिए कनेक्ट करके प्रिंट कर सकते है। इन प्रिंटर का इस्तेमाल अधिकतर हम अपने घरों में पर्सनल कामो के लिए करते है। अन्य लेजर प्रिंटर से इनका आकार छोटा होता है जिस वजह से हम इसे आसानी से टेबल पर रख सकते है। इसके लिए अलग से स्थान की आवश्यकता नहीं है। पर्सनल लेज़र प्रिंटर एक समय पर सिर्फ पेपर के एक साइड पर ही प्रिंटिंग कर सकता है। इन प्रिंटर की स्पीड अन्य प्रिंटर से धीमी होने के कारण इसके जरिये एक मिनट में 4 पेपर ही प्रिंट हो पाता है।

Office Laser Printer

Office laser printer पर्सनल लेजर प्रिंटर की तुलना में अधिक महंगा होता है, तथा साइज भी बड़ा होता है। ऑफिस लेज़र प्रिंटर से आप एक मिनट में 8 से 10 पेज प्रिंट कर सकते है। इस प्रिंटर के sheet feeder में 250 pages रखने की क्षमता होती है। इसमें  एक साथ कागज के दोनो साइड की प्रिंट होता है। इस प्रिंटर का इस्तेमाल ज्यादातर छोटे ऑफिसो में किया जाता है। इसकी मेमोरी पर्सनल प्रिंटर से अधिक रहता है। इस प्रिंटर को एक से अधिक कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है।

Workgroup Laser Printer

Workgroup laser printer का उपयोग अधिकतर बड़े ऑफिस में होता है। इसके साथ कई कंप्यूटर एक साथ कनेक्ट हो सकते है। वर्क ग्रुपलेज़र प्रिंटर का उपयोग कई लोग एक साथ कर सकते है। इन प्प्रिंटर का आकार बड़ा होता है तथा प्रिंट करने की गति काफी तेज होती है। यह प्रिंटर से एक मिनट में 20 से 30 पेज आसानी से प्रिंट हो कर सकता है। इसके द्वारा पेपर के दोनो साइड प्रिंट हो जाता है। यह ऑफिस और पर्सोनल प्रिंटर की अधिक महँगा होता है।

Production Laser Printer

Production laser printer का आकार बड़ा होने के कारण आप इसे टेबल पर नही रख सकते है। इसे आपको जमीन पर रखने के लिए अलग से जगह होनी चाहिए। यह प्रिंटर बहुत तेज गति से प्रिंटिंग का कार्य करता है। इस प्रिंटर को operate करने के लिए एक कौशल व्यक्ति की जरूरत पड़ती है। इसके जरिए आप हर मिनट 50 से 150 पेज आसानी से प्रिंट कर सकते है। इस प्रिंटर में आप एक बार में 2500 pages रख सकते है। इनकी कीमत अन्य प्रिंटर की तुलना में सबसे अधिक होता है। इन प्रिंटर का इस्तेमाल बिजली बिल, बैंक, क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट, इत्यादि स्थानो में किया जाता है। प्रोडक्शन लेज़र प्रिंटर की मेमोरी बहुत अधिक होती है। इस प्रिंटर के जरिए आप एक दिन में लगभग 70 हजार pages प्रिंट कर सकते है।

Color Laser Printer

इस प्रिंटर के जरिए आप रंगीन प्रिंटिंग कर सकते है। इस प्रिंटर से एक मिनट में 6 से 8 पेज प्रिंट हो जाता है। इसमें चार तरह के रंग (पीला, काला, सियान, नीला, लाल) मौजूद होता है। इन रंगो के उपयोग से आप colorful प्रिंटिंग आसानी से कर सकते है।

Best Laser Printers in India

Laser Printer की विशेषतााएँ

लेजर प्रिंटर की कुछ खास विशेषताएं जिसकी जानकारी आपको होनी चाहिए, जो निम्नलिखित है –

  • लेजर प्रिंटर अन्य प्रिंटर से अधिक तेजी गति से प्रिंटिंग करता है।
  • इस प्रिंटर की सहायता से आप black & white तथा colorful प्रिंटिंग भी आसानी से निकाल सकते है।
  • इसमें प्रिंटिंग बहुत बारीकी से होती है, जिस कारण इमेज और text की quality शानदार रहती है।

Advantages of Laser Printer in Hindi

  • लेज़र प्रिंटिंग की स्पीड बहुत तेज होती है, जिस कारण हमारा काफी समय भी बचता है।
  • यदि बहुत अधिक मात्रा में प्रिंटिग का कार्य हो तो प्रोडक्शन लेजर प्रिंटर का इस्तमाल कर सकते है जो यह करता बहुत जल्दी कर देगा। 
  • इसके द्वारा प्रिंट किए गए प्रति पेज की कीमत बहुत सस्ती होती है।
  • लेज़र प्रिंटर से आप कागज़ के अलावा अन्य शीट जैसे pvc plate, plastic sheet पर भी प्रिंट कर सकते है।
  • प्रिटिंग करते वक्त इसमें से किसी भी प्रकार की ध्वनि नही सुनाई देती है।

Disadvantages of Laser Printer in Hindi

  • लेजर प्रिंटर inkjet प्रिंटर की तुलना में अधिक महंगे होते है।
  • इससे निकले वाले लाइट हमारे शरीर तथा पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है।
  • कई लेजर प्रिंटर इतने भारी होते है की उसे रखने के लिए अलग से स्थान की व्यवस्था करना पड़ता है।
  • लेजर प्रिंटर से अधिक बिजली की खपत होती है।

Laser printer और Inkjet printer में अंतर

कई लोगो को इन दोनो प्रिंटर के बीच का अंतर मालूम नही होता है, वे inket और प्रिंटर को एक जैसा ही समझते है, यदि आप भी इसके बीच के अंतर के बारे में जानना चाहते है, तो हमने नीचे बताया है –

              Laser Printer                   Inkjet Printer
लेज़र प्रिंटर की कीमत बहुत अधिक होती है।यह लेज़र प्रिंटर से काफी सस्ते होता है।
लेजर प्रिंटर का Ink लंबे समय तक चलता है। आपको हर समय बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।इसकी ink को बार-बार बदलना होता है क्योंकि यह अधिक समय तक नहीं चलता है।
इसमें ink पाउडर के रूप में होता है, जिस कारण यह सूखता नही है।इसका Ink जल्दी सुख जाता है।   
इसके per page प्रिटिंग की कीमत बहुत सस्ती होती है।इसके पेज की cost लेज़र प्रिंटर से थोड़ी अधिक होती है।
लेजर प्रिंटर में कोई भी nozzle नही होता है।Inkjet प्रिंटर में nozzle होते है, जो ink को छिड़कते है।
लेजर प्रिंटर से सामान्य पेज, दस्तावेज तथा PDF को प्रिंट किया जाता है।इस प्रिंटर का इस्तेमाल अधिकतर colorful प्रिंटिंग को करने में होता है।

आज आपने क्या सीखा?

आज हमने आपको इस आर्टिकल के जरिए laser printer in hindi तथा इसके कितने प्रकार होते है? इसके बार में नहीं विस्तार से बताया। जिसे पढ़कर laser printer के बारे में आपको बहुत कुछ सिखने मिला होगा। 

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करना न भूले और ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे अन्य पोस्ट को भी जरुरी पढ़े। इसके अलावा यदि लेज़र प्रिंटर से से संबंधित कोई सवाल आपके मन में है तो हमे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते है।

FAQs

लेजर प्रिंटर कितने प्रकार के होते हैं?

प्रिंटर के पाँच प्रकार है, personal, office, workgroup, production और color लेजर प्रिंटर।

लेजर प्रिंटर क्या है हिंदी में?

यह एक नॉन-इम्पैक्ट पेज प्रिंटर है। इनकी प्रिंटिंग करने की गति तेज होती है। यह कलरफुल प्रिटिंग करने में भी सक्षम है।

क्या लेजर प्रिंटर सूख जाते हैं?

बिल्कुल नही, क्योंकि लेजर प्रिंटर में जो सियाही इस्तेमाल होता है, वह पाउडर के रूप में होता है, जिस वजह से यह सूखता नही है।

Leave a Comment