Starmaker se paise kaise kamaye

क्या आपने कभी Starmaker का नाम सुना है। यदि नहीं तो चिंता की कोई बात नहीं क्योकि इस आर्टिकल में हम Starmaker से संबंधित सभी जानकारी जानेगे जैसे Starmaker क्या है? Starter maker se paise kaise kamaye इत्यादि।

आजकल कई लोगो को सिंगिंग करने का बहुत शौक होता है। यदि आप भी उन लोगो में से एक है तो Starmaker प्लेटफार्म आपके लिए बिल्कुल सही है। इसमें आप किसी भी गाने को अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड करके अपलोड कर सकते है।

Starmaker app के जरिये आप पैसे भी कमा सकते है। इसकी पूरी जानकारी  आर्टिकल बताया गया है, तो आर्टिकल के अंत तक बने रहे ताकि सभी बातें आपको अच्छे से समझ आ सके।

Starmaker क्या है? | Starmaker app kya hai

Starmaker एक बहुत ही प्रसिद्ध singing app है। यदि आपको गाने का शौक है, तो यह app आपके लिए ही है। इसमें आप Karako music में असली गायक की जगह आपकी आवाज रहती है। सिर्फ इसमें म्यूजिक और lyrics आता है जिसे देखकर आपको गाना है। इस गाने को रिकॉर्ड करके आप वीडियो या ऑडियो में starmarker में अपलोड करना होता है। इसमें लाखो गाने के विकल्प है, आपको जो पसंद हो उसे सेलेक्ट करके अपनी आवाज में रिकॉर्ड करना है।

गाना शानदार होने पर लोगो के बीच आपकी एक पहचान बनती है और फॉलोअर बढ़ते है। गाना रिकॉर्ड करने के बाद आप अपने अनुसार voice effect add करके गाने को और अधिक बेहतर बना कर अपलोड कर सकते है। साथ ही इसमें video effects देखने मिलते है। प्लेस्टोर पर starmaker के 10 करोड़ से अधिक डाउनलोड है तथा 4.6 की app रेटिंग है। यदि लोगो को आपका गाना पसंद लगता है, तो वे like और comment भी करेंगे जिससे आपके followers भी धीरे-धीरे बढ़ते है। Starmaker App को Nathan Sedlander और Jeff Daniel द्वारा साल 2010 में निकाला गया। कंपनी का मुख्यालय San Francisco, कैलिफोर्निया में स्थित है।

Starmaker App Download Kaise kare?

Starmaker डाउनलोड करना बहुत आसान है। गूगल प्लेस्टर और appstore दोनो प्लेटफार्म में यह ऐप है। यदि आपके पास एंड्राइड  फ़ोन है तो प्लेस्टोर और अगर iphone है तो appstore से डाउनलोड करे। यहाँ हम Starmaker App Download को एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड करने के स्टेप जानेंगे – 

  • सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर को open कर ले। अब सर्च बॉक्स में “Starmaker” लिखकर सर्च करे।
  • अब आपके सामने Starmaker app सामने आ जायेगा, फिर install पर क्लिक करके अपने फोन में डाउनलोड कर ले।

Starmaker se paise kaise kamaye

हमने starmaker के बारे में तो जान लिया। अब इससे Starmaker से पैसे कैसे कमाए, इसके बारे में बताया है। हालांकि, उतना भी आसान नही है यहाँ से कमाना लेकिन यदि आपके Starmaker में अच्छे ख़ासे followers है तो आपके लिए उतना कठिन नही रहता है।

Starmaker से पैसे कमाने के सभी तरीको के तरीके की जानकारी निम्नलिखित है –

Diamond collect करके

Starmaker से पैसे कमाने का पहला तरीका है। डायमंड कलेक्ट करके। जो गाना आप यहाँ अपलोड करते है, अगर वह लोगो को सुनने में बहुत अच्छा लगता है, तो लोग गिफ्ट के तौर पर आपको डायमंड देते है। यह डायमंड मुफ्त नहीं होता है। इसे खरीदने के लिए user को coins की जरुरत होती है। जिसे वे ऑनलाइन पेमेंट करके इस ऐप से लेते है। जितने भी डायमंड आपको प्राप्त होता है तो सीधे आपके Starmaker के अकाउंट में कलेक्ट होता जाता है। बाद में इन diamonds को पैसे में बदल कर आप अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है। यहाँ एक डायमंड की कीमत 10 पैसे है। इस तरह से यदि एक दिन में 200 डायमंड कलेक्ट होते है तो एक दिन में आपकी 20 रूपए की कमाई हो जाएगी। हालाँकि, ये राशि बहुत अधिक नहीं है लेकिन जैसे जैसे यहाँ फेमस होते हो, आपके follower अधिक हो जाते है तो आपको कई डायमंड मिलते है। जिससे अच्छी कमाई होती है।

Brand Promotion करके

यदि आपके Starmaker में लाखो followers है और लोग आपके गाने बहुत पसंद करते है, तो कई कंपनी और ब्रांड्स की तरफ से आपको promotion के ऑफर्स आना शुरू हो जाते है। इसमें उस ब्रांड्स के प्रोडक्ट को आपको प्रमोट करना पड़ता है जिसके बदले आप उस कंपनी से पैसे करते है। यहाँ चार्ज आपके followers पर निर्भर करता है। यदि फॉलोअर अधिक है तो कंपनी ज्यादा पैसे देगी और आप ज्यादा पैसे कमा सकते है।

Youtube से 

आप यहाँ जो गाने की रिकॉर्डिंग करते है उसे आप यूट्यूब पर भी अपलोड कर सकते है। अगर आपका गाना लोगो को अच्छा लगता है तो youtube वीडियो पर अच्छे views आएंगे जिससे आपकी यूट्यूब से भी अच्छी कमाई होने लगेगी। Starmaker में ही आपको youtube चैनल का लिंक add करना का विकल्प दिया जाता है जिसमे आप add करके Starmaker के users को यूट्यूब पर ला सकते है।

प्रतियोगिता में भाग लेकर

अक्सर Starmaker में गाने का कॉन्टेस्ट आयोजित होता रहता है। इसमें आप भाग लेकर दूसरे लोगो से प्रतिस्पर्धा कर सकते है। यदि आप contest में जीत हासिल करते हो तो आपको कई सारे आकर्षक ईनाम भी मिल सकते है या पॉपुलर सिंगर से मिलने का मौका भी मिल सकता है।

Starmaker में अपना अकाउंट कैसे बनाए?

Starmaker में अपना अकाउंट बनाना मुश्किल नहीं है। कुछ स्टेप फॉलो करके आप अपना यहाँ अकाउंट बना सकते है। अकाउंट बनाने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप निम्नलिखित बताई है –

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Startmarker ऐप को open कर लेना है।
  • उसके बाद, आपके सामने भाषा चुनने का विकल्प आयेगा। इनमें से किसी एक भाषा का चयन कर लें।
  • अब इसमें अकाउंट बनाने के लिए आप Facebook या ईमेल एड्रेस से login कर सकते है।
  • अब आपको इसमें अपना username टाइप करना है, और अपना gender सेलेक्ट करके “save” के button पर क्लिक कर देना है।
  • यह प्रक्रिया पूरा होने के बाद Starmaker account में आपका बन जाता है।

Startmarker में follower कैसे बढ़ाएं?

Startmarker में फॉलोअर एक या दो दिनों में नही बढ़ता है। इसके लिए आपको यहाँ अच्छे अच्छे गाने रिकॉर्ड करके डालना पड़ता है, जिसे सुनकर लोगो को पसंद आये। जब आपका गाना शानदार होता है तो प्लेटफार्म पर धीरे धीरे पहचान बनने लगती है और फॉलोअर की संख्या भी बढ़ती है। अगर आप Startmarker follower बढ़ाना चाहते है इसके लिए जरूरी टिप्स जिसे फॉलो करके आप अच्छे followers पा सकते है।

ट्रेडिंग गाने अपलोड  करे

यदि आप कोई ट्रेडिंग गाना जो हर जगह चल रहा है। उसपर अपनी आवाज मे गाना रिकॉर्ड करके अपलोड करने से लोग उसे सुनना अधिक से अधिक सुनना पसंद करेंगे। Startmarker app में Hot section का एक विकल्प है। इसके जरिए आप उन सभी trending के बारे में पता कर सकते है। यह काफी उपयोगी फीचर्स दिया गया है, जो आपकी काफी मदद करता है।

लाइव परफॉर्मेंस करें

फोल्लोवेर बढ़ाने का एक और बेहतरीन तरीका है जिसमें आप live आकर लोगो से बातचीत करते है। यह लोगो से कनेक्ट होने का सबसे अच्छा तरीका रहता है। लाइव में आप लोगो के पसंद के गाने भी गा सकते है। यदि लोगो को आपकी performance अच्छी लगी है तो वह आपको जरूर फॉलो करेंगे। इस तरीके से फॉलोअर काफी जल्दी बढ़ते है।

Starmaker से पैसे कैसे निकाले?

Startmarker में आप अपने पैसे सीधे Paytm अकाउंट में प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपके अकाउंट में जितने भी डायमंड कलेक्ट हुए है उन सभी को पहले पैसो में बदलना पड़ेगा। उसके बाद ही ये राशि आपको अकाउंट में मिलता है। Withdrawal करने के बाद 30 से 60 दिनों के अंदर आपका पैसा आपके अकाउंट में आ जाता है।

आज आपने क्या सीखा?

उम्मीद करता हूं, हमने जो Starter maker se paise kaise kamaye तथा इसमें follower कैसे बढ़ाये की जानकारी बताई है उसे पढ़कर आज आपको startmarker के बारे में काफी कुछ जानने को मिला होगा। 

अगर यह लेख आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले और यदि इस आर्टिकल से संबंधित आपके मन में कोई सवाल है तो कमेंट करके हमे जरूर बताएं।

FAQs about Starmaker

Startmarker से कितना पैसा कमाया जा सकता है ?

यह आपके followers पर और आपके टैलेंट पर निर्भर करता है। यदि आपका गाना रहता है तो लोग उसे like करते है जिसके बदले में आपको डायमंड मिलते है। 

क्या Startmarker एक चाइनीज़ ऐप है?

बिल्कुल नहीं, यह एक अमेरिकन app है जिसके संस्थापक Jeff Daniel खुद एक अमेरिकी निवासी है।

Leave a Comment