Amazon franchise कैसे लें | Amazon Franchise Kaise Le step by step

यदि आप भी amazon franchise kaise le जानना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए है, जिसमें हमे amazon franchise के लिए आवेदन कैसे करे? इसमिए कौन-कौन से दस्तावेज अनिवार्य है, इन सभी के बारे में इस आर्टिकल में बताया है, जिसे पढ़कर फ्रैंचाइज़ी से संबंधित आपके सारे सवाल दूर हो जाएंगे। तो आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़े ताकि हर बात अच्छे से समझ आ सके।

जब ऑनलाइन से शॉपिंग करने की बात आती है तो अमेजन कैसे पीछे रह सकता है जहाँ लाखो प्रकार के प्रोडक्ट उपलब्ध है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, स्पोर्ट्स, फर्नीचर, मोबाइल, घर के घरेलू सामान, इत्यादि मिलता है। आपकी हर जरूरत का सामान अमेज़ॉन में मिल जाएगा।

Amazon franchise kaise le

अमेज़न बहुत बड़ी कंपनी है। अब कंपनी हर आर्डर की डिलीवरी अकेले नहीं कर सकती है।  इसलिए कंपनी लोगो को अपनी फ्रैंचाइज़ी दे रही है। जिसके साथ लोग जुड़कर अमेज़न के साथ बिज़नेस कर सकते है और यहाँ से अच्छे पैसे भी कमा सकते है। अमेज़न की फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस बहुत फायदेमंद है क्योकि पहले से ही इसकी ग्राहक करोड़ो में है। प्रतिदिन लाखो प्रोडक्ट आर्डर होते है। यदि आप इस बिज़नेस को करते हो तो आप हर महीने लाख रूपए कमा सकते है। आप जितने प्रोडक्ट की डिलीवरी करेंगे उसके अनुसार आपकी कमाई होगी। Amazon franchise लेने के लिए पहले कंपनी को आवेदन देना पड़ता है। इसकी पूरी जानकारी आपको आर्टिकल में मिल जायेगा।

अमेजन फ्रैंचाइज़ी क्या है | Amazon Franchise Business kya hai

अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट है। इनके फाउंडर का नाम Jeff Bezos है, जो की दुनिया के सबसे अमीर लोगो में से एक है। अमेज़न में हर दिन लाखो प्रोडक्ट आर्डर होते है। इनका नेटवर्क सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशो में भी फैला है जहाँ ये बिज़नेस कर रहे है। अमेजन कंपनी बिजनेस को बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचने के लिए फ्रेंचाइजी निकाली है। कंपनी चाहती है की वो हर शहर में अपनी फ्रैंचाइज़ी खोले। जिससे की ज्यादा संख्या में लोगो तक आर्डर पहुंच सके। फ्रेंचाइजी लेकर आप अमेजन कंपनी के साथ जुड़ जाते है और जब लोग कंपनी की वेबसाइट से कोई प्रोडक्ट ऑर्डर करते है तो उसकी डिलीवरी का कार्य आपको करना होता है। इसके बदले कंपनी द्वारा हर प्रोडक्ट पर कुछ कमीशन मिलता है। फ्रेंचाइजी लेकर आप अमेजन के साथ बिजनेस शुरू कर सकते है और हर महीने अच्छी कमाई कर सकते है।

Amazon Franchise क्यों ले?

अमेजन कंपनी का नाम पूरी दुनिया प्रसिद्ध है। जिसपर लोग काफी भरोसा करते है तथा भारतीय बाजार में इस कंपनी की अच्छी पकड़ बनी हुई है। लाखो लोग यह से विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट ऑर्डर करते रहते है। इतनी अधिक मात्रा में ऑर्डर यानी इसकी फ्रेंचाइजी लेने पर हमे इसका लाभ मिलेगा और शानदार कमाई भी होगी।

amazon franchise लेने के पीछे निम्न करना है –

अच्छा Support मिलता है

यदि आपको फ्रेंचाइजी बिजनेस से सम्बंधित कोई परेशानी हो तो कस्टमर केयर की तरफ से आपकी पूरी सहायता की जाती है।

कम लागत में अधिक कमाई

इस फ्रैंचाइज़ी बिजनेस को शुरू करने के लिए हमे करोड़ो का निवेश करनी की जरुरत नहीं है। आप इसको कम लागत से शुरुआत कर सकते है। सबसे अच्छी बात यह है की जितने पैसे आपने यहाँ लगाए है उसे  एक साल के अंदर ही निकाल सकते है। यह बिज़नेस हमे हर महीने लाखो कमा के देती है।

अनुभव की जरूरत नही

यदि आपको बिजनेस का कोई अनुभव नही है, फिर भी amazon franchise business बिना किसी परेशानी के कर सकते है। कंपनी खुद आपको ट्रेनिंग देती है। ट्रैंनिंग में कंपनी के साथ बिज़नेस कैसे करना है, आर्डर को कैसे मैनेज करना है, इत्यादि सभी चीजों के बारे में बताया जाता है। कई लोग यह बिज़नेस सालो से कर रहे है। सभी का अनुभव कम्पनी के साथ जुड़कर काम करना अच्छा रहा है।

Amazon franchise store के लिए जगह

इस बिसनेस को शुरू करने के लिए पर्याप्त स्थान का चयन करना आवश्यक है, जहाँ आप अपनी फ्रैंचाइज़ी ओपन करेंगे। इसी स्थान पर आपका ऑफिस होगा जहां बैठकर आप काम करेंगे साथ ही जितने ऑर्डर आते है उनको रखने के लिए अलग से गोदाम होना चाहिए। इन सभी के लिए लगभग 1000 से 1500 square फीट जमीन होना चाहिए। यदि जमीन खुद की है तो आपके किराए के पैसे बच जायेंगे। और अगर आपके पास जमीन नही है तो आप किराया में ले सकते है।

Amazon franchise के जरुरी दस्तावेज़

Amazon franchise लेने के लिए हमे कंपनी को आवेदन करना पड़ता है। आवेदन के समय कई आवश्यक दस्तावेज लगते है, जो कुछ इस प्रकार है –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक का फोटोकॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जहाँ आपका ऑफिस है,उस स्थान के दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल एड्रेस
  • जमीन किराए है तो उसका एग्रीमेंट

Amazon franchise Cost Details

एक बिजनेस शुरू करना उतना आसान नहीं होता है। इसके पीछे काफी खर्चे भी है। अमेजन फ्रेंचाइजी में कई तरह के खर्च है। जिसके बारे में हमने विस्तार से बताया है –

आमतौर पर फ्रेंचाइजी कंपनी सिक्योरिटी deposit के तौर पर 50 हजार से 1 लाख रूपए लेती है। यह राशि देने के बाद आप अमेजन डेवलरी फ्रेंचाइजी मिलता है। इसमें लगने वाला इन्वेस्टमेंट इस बात पर भी निर्भर करता है की आपकी जमीन किस लोकेशन पर है। अगर आपकी खुद की जमीन है तो फिर कोई दिक्कत नही है इससे किराए के पैसे बच जाएंगे। लेकिन अगर आपके पास जमीन नहीं है तो आप जमीन किराये पर ले सकते है जिसमें हर महीने आपको पैसे देना पड़ेगा।  

सभी का खर्च जुड़ने पर इन्वेस्टमेंट –

Security money deposit – 50 हजार से 1 लाख रुपए

जमीन खर्च – लगभग 1 लाख ( यदि जमीन आपकी है तो यह पैसे नही लगेंगे)

ऑफिस और गोडाउन का खर्च – 1 से 1.5 लाख

इसके आलावा भी बिज़नेस को चलने के लिए कई प्रकार के खर्च शामिल है। सभी के बारे में एक एक करके जानते है –

वेतन

आपके साथ जितने कर्मचारी काम करते है, जिनमें डिलीवरी बॉय, ऑफिस स्टाफ, अन्य लोगो सभी की सैलरी आपको देना होता है। ताकि वे मन लगाकर आपके साथ काम करे।

गाड़ियों में खर्च

जब आप प्रोडक्ट की डिलीवरी के लिए घर घर जाते है तो उसके लिए वाहन की आवश्यकता पड़ती है। जिसमें उस वाहन का maintenance, पेट्रोल और डीजल का खर्च शामिल है। इन वाहनों के लिए अलग से ड्राइवर रखने का खर्च भी है।

टेक्नोलॉजी में खर्च

आपको अपने ऑफिस में कुछ जरूरी उपकरण रखने होते है, जैसे – प्रिंटर, कंप्यूटर, स्कैनर तथा काम सही से हो इसके लिए अच्छा इंटरनेट कनेक्शन में आपके काफी पैसे लगते है।

Amazon delivery franchise Investment

अमेजन फ्रेंचाइजी लेने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है की इसमें कुल कितना निवेश करना पड़ेगा? इसमें कई प्रकार के खर्चे है। लेकिन इससे अच्छी कमाई करके आपने जितना निवेश किया है उतनी राशि एक साल के भीतर आराम से निकाल सकते है। अगर हम बात करे निवेश की तो ये लगभग 2 लाख से 5 लाख तक हो सकता है। आप ऑफिस बनाने के लिए जितना स्थान लेते है। उसके अनुसार यह निवेश कम या अधिक हो सकता है। 

Amazon Logistic Franchise Apply Online

अमेज़न फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए पहले आपको कंपनी में ऑनलाइन आवेदन देना है। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है –

  1. सबसे पहले आपको amazon logistics की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। जो की https://logistics.amazon.in/ हैं।
  1. अब हम पेज पर ऊपर की तरफ तीन लाइन मिलेगी, जिसपर क्लिक करना है।
  1. इसके बाद “Start Now” का बटन आयेगा, यहां क्लिक कर लेना है।
  1. फिर “Apply Now” का ऑप्शन मिलेगा, इसपर भी क्लिक कर ले।
  1. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा। यदि Amazon में आपका अकाउंट बना हुआ है तो “still want to use an existing account” में क्लिक करना है। और अगर अकाउंट नही है तो “Create an account” पर क्लिक करे।
  1. यदि आपने “create new account” पर क्लिक किया है तो आपको अपना नाम, ईमेल और एक strong password लिखकर “create your amazon account” के ऊपर क्लिक कर देना है।
  1. अब confirmation के लिए आपके ईमेल पर 6 अंको का OTP आएगा, उसे डाल दें।
  1. यदि आपका अमेजन में अकाउंट है तो ये सब करनी की जरूरत नही है। आपको स्टेप 5 में बताए गए ऑप्शन “still want to use an existing account” पर क्लिक करना है।
  1. इसके बाद आपके सामने “start now” का button आयेगा, इसपर क्लिक करे।
  1. फिर एक पेज ओपन होगा। इसमें फ्रेंचाइजी से संबंधित जानकारी बताई है। आप चाहे तो इसे पढ़ भी सकते है। उसके नीचे ही “Get started” का विकल्प दिखेगा, जिसपर क्लिक कर दें।
  1. अब आपके सामने अमेज़न फ्रेंचाइजी एप्लीकेशन फॉर्म आ जाएगा। इसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर लें। और सबमिट कर दे।

यह करने के बाद amazon delivery franchise के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब कुछ ही दिनों में कंपनी आपसे संपर्क करेगी।

Amazon Delivery Franchise Loan कैसे ले

यदि बिज़नेस शुरू करने के लिए आपके पास पैसो की कमी है तो आप भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गई “प्रधानमंत्री मुद्रा योजना” का लाभ उठा सकते है। “मेक इन इंडिया” को सपोर्ट करने के लिए सरकार नए बिज़नेस करने वाले लोगो की आर्थिक मदद कर रही है। इसके तहत आपको बैंको से बहुत कम ब्याज़ पर लोन मिलेगा। जिन्हे भी पैसो की दिक्कत है उनके लिए यह योजना काफी लाभदायक है।

Amazon Delivery Franchise का संपर्क नंबर

यदि आपको फ्रेंचाइजी लेने में कोई समस्या आ रही है या आप इसके बारे में अधिक जानकारी जानना चाहते है तो आप इनके कस्टमर केयर से सम्पर्क करके सहायता ले सकते है।

टोल फ्री नंबर – 1800 3000 9009

आज आपने क्या सीखा?

उम्मीद करता हूँ, आज का यह आर्टिकल पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा। इसमें मैंने amazon franchise kaise le, इसे शुरू करने में  कितना निवेश लगेगा? इनके बारे में पूरी जानकारी बताई है।

यदि यह लेख आपको अच्छा लगा तो अपने दोस्तो या अन्य लोगो के साथ शेयर करना न भूले ताकि अगर कोई amazon franchise लेना चाहता है तो उसे यह जानकारी से उसकी मदद हो सके। इसके अलावा अगर इस आर्टिकल से संबंधित आपके कोई प्रश्न है तो हमे कमेंट करके बता सकते है।

FAQs

अमेज़न फ्रैंचाइज़ी क्या है?

अमेज़न कंपनी अपने बिज़नेस को हर शहर तक लाने के लिए कई आउटलेट्स खोलती है ताकि कंपनी अधिक ग्राहकों तक अपना प्रोडक्ट पंहुचा सके। जिसके लिए कंपनी लोगो को फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस करने का मौका देता है। जिसमे निवेश करके आप अमेज़न डिलीवरी पार्टनर बन जाते है।

फ्रैंचाइज़ी अमेज़न डिलीवरी में कितना खर्च होता है?

सभी खर्च मिलकर आपको लगभग 5 से 10 लाख या इससे भी अधिक हो सकता है। यह आपके स्थान तथा आपके ऑफिस के स्टाफ पर निर्भर करता है। जितना स्टाफ होगा उनको सैलरी उतना ही देना पड़ेगा।

अमेज़न डिलीवरी बॉय की सैलरी कितनी है?

अमेज़न में जो डिलीवरी बॉय होते है उनकी लगभग सैलरी 10 हज़ार के 15 हज़ार रहती है। इनका वेतन हर महीने फिक्स होता है।

Leave a Comment